पैरामेडिकल स्टाफ की 2.5 दिन की सैलरी बहाल होगी
Apr 1, 2026, 17:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 01 अप्रैल (हि.स.)।
स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू ने कहा है कि पैरामेडिकल स्टाफ की 2.5 दिन की रोकी गई सैलरी को समिति की रिपोर्ट के बाद बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे के समाधान के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है और इस मामले में सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रिपोर्ट आने के बाद कर्मचारियों की लंबित मांगों पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

