पनुन कश्मीर ने कुलगाम में दो हिंदू मजदूरों की हत्या की निंदा की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 अगस्त (हि.स.)।

पनुन कश्मीर के अध्यक्ष डॉ. अजय च्रुंगू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलगाम में दो हिंदू मजदूरों की हत्या की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की प्रकृति को गंभीरता से समझने और उसके अनुरूप रणनीति अपनाने की मांग की।

संगठन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति (नॉर्मलसी) का माहौल दिखाने के दावों के बावजूद आतंकी घटनाएं, लक्षित हत्याएं और घुसपैठ की कोशिशें सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती हैं। पनुन कश्मीर ने दावा किया कि आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केवल आर्थिक गतिविधियों या पर्यटन को बढ़ावा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके वैचारिक, संगठनात्मक और लॉजिस्टिक ढांचे के खिलाफ व्यापक रणनीति अपनाने की आवश्यकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story