चकरोई मंडल में कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
चकरोई मंडल में कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित


जम्मू, 09 अप्रैल (हि.स.)।भाजपा जम्मू बॉर्डर जिला के अंतर्गत सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चकरोई मंडल में पार्टी के मंडल अध्यक्ष मित्तल चौधरी की अध्यक्षता में एक दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल, पार्टी जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी, जिला प्रभारी राजिंदर सिंह चिब, महामंत्री अशोक वृद्धि, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पद अधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू कश्मीर से पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल, विधायक गारु राम, जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह, मंडल प्रधान मित्तल चौधरी, सतपाल पप्पी आदि ने भाजपा संगठन की विचारधारा पर ध्यान केंद्रित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान रिंकू चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जन कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संगठन के इतिहास, विचारधारा, विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बुपिंदर सिंह

Share this story