बडयाल ब्राह्मण में एक दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
बडयाल ब्राह्मण में एक दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण आयोजित


बडयाल ब्राह्मण में एक दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण आयोजित


जम्मू 08 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू बॉर्डर जिला के सुचेतगढ़ विधानसभा के सुचेतगढ़ मंडल के अध्यक्ष परवीन कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी, भाजपा जिला जम्मू बॉर्डर प्रभारी राजिंदर सिंह चिब, स्थानीय विधायक व अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह चिब आदि वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के उद्देश्य पर रोशनी डाली।

पार्टी नेताओं के वक्ताओं ने बीजेपी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि वो पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अपनी सेवाएं देते रहे। समाज के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए कदम उठाते रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बुपिंदर सिंह

Share this story