पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026-डीसी कठुआ की लोगों से भागीदारी की अपील

WhatsApp Channel Join Now
पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026-डीसी कठुआ की लोगों से भागीदारी की अपील


कठुआ, 28 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ ने जिला वासियों से पंचायत मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने लोगों से ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने विवरण की जांच करने और आवश्यक होने पर दावा/आपत्तियां दर्ज कराने को कहा।

यह प्रक्रिया 27 मार्च से 29 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज होना जरूरी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story