अनिल शर्मा ने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग उठाई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 मई (हि.स.)।

ऑल जम्मू एंड कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने केंद्र सरकार से गौ माता को “राष्ट्रीय माता” का दर्जा देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म से जुड़े करोड़ों लोगों की भावनाओं और आस्था का विषय है।

अनिल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गौ माता का विशेष स्थान रहा है तथा उसके संरक्षण और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story