बाबा जित्तो संघर्ष समिति ने पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू में शहीद किसान बाबा जित्तो संघर्ष समिति द्वारा एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा जित्तो के जीवन और उनके संघर्ष से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से बाबा जित्तो के इतिहास और उनके बलिदान को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सामाजिक न्याय, किसान संघर्ष और त्याग जैसे विषयों को चित्रों में उकेरा। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में अपने इतिहास और विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने मांग उठाई कि स्कास्ट जम्मू का नाम बाबा जित्तो के नाम पर रखा जाए, ताकि उनके योगदान और बलिदान को उचित सम्मान मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा जित्तो के आदर्शों को अपनाने और समाज में न्याय तथा समानता की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story