जीडीसी कठुआ में विश्व मत्स्य दिवस पर चित्रकला और संगोष्ठी आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी कठुआ में विश्व मत्स्य दिवस पर चित्रकला और संगोष्ठी आयोजित


कठुआ, 21 नवंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में शनिवार को विश्व मत्स्य दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘सम्मानजनक रोजगार, सुरक्षा, महिलाएं और युवा सतत मत्स्य क्षेत्र के भविष्य का निर्माण’ रही। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोहर लाल के मार्गदर्शन में मत्स्य विभाग की ओर से किया गया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. मनोहर लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य और मत्स्य पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि को बढ़ावा देने, जलीय संसाधनों के संरक्षण, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर अपने विचार रखे। वहीं विद्यार्थियों ने वारली, मधुबनी और मंडला कला शैलियों के माध्यम से मत्स्य पालन विषय पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए जिनकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. यशपाल, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. शौकत अजीज सहित कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लीना चांबियाल ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story