निवर्तमान मंत्री सतीश शर्मा को नेशनल कॉन्फ्रेंस का मिला समर्थन

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। निवर्तमान मंत्री सतीश शर्मा को सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन मिला है। बुधल से एनसी विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने आज जारी एक बयान में कहा कि पद और उपाधियाँ अस्थायी होती हैं लेकिन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और साहस से अर्जित सम्मान चिरस्थायी होता है।

उन्होंने कहा कि प्रिय सतीश शर्मा जी दूसरों को उपाधियाँ और पद मिल सकते हैं लेकिन आपने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का बैच अर्जित किया है। इसी निष्ठा और साहस के साथ समाज में योगदान देते रहें। ईमानदारी से अर्जित सम्मान किसी भी पद से कहीं अधिक मूल्यवान है। चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन का मूल्यांकन किसी व्यक्ति के पदों से नहीं बल्कि उसके सिद्धांतों से होना चाहिए।

बुधल विधायक ने आगे कहा कि पद छीना जा सकता है लेकिन गरिमा, सत्यनिष्ठा और जनता का सम्मान किसी कुर्सी से तय नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि जाविद उन 11 विधायकों में शामिल थे जो मंगलवार को नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हुए थे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768667 Articles

Share this story