पिछले दशक में सुप्रीम कोर्ट ने 'अदालत की अवमानना' के मामलों को सामान्य बना दिया - महबूबा मुफ़्ती

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने मंगलवार को कहा कि न्यायपालिका केस की सुनवाई के दौरान बड़ी-बड़ी बातें तो करती है लेकिन अक्सर ऐसे फ़ैसले सुनाती है जो उन बातों से बिल्कुल अलग होते हैं।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न के लिए चुनाव आयोग के बदले हुए फ़ॉर्म 6 को मंज़ूरी नहीं दी है महबूबा ने कहा कि न्यायपालिका ने पिछले दशक में बार-बार ऐसी हरकतों को सामान्य बना दिया है जो कोर्ट की अवमानना के दायरे में आती हैं।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा तो क्या हुआ पिछले दस सालों में न्यायपालिका ने बार-बार ऐसी हरकतों को सामान्य बना दिया है जो कोर्ट की अवमानना के बराबर हैं और बस आगे बढ़ गई है। कोर्ट में बड़ी-बड़ी बातें कही जाती हैं लेकिन जब फ़ैसला सुनाने का समय आता है तो नतीजा अक्सर उन बातों से बिल्कुल अलग होता हैl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story