ओपन जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, हीरानगर बना चैंपियन

WhatsApp Channel Join Now
ओपन जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, हीरानगर बना चैंपियन


कठुआ, 26 फरवरी (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित ओपन जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में हुआ जिसमें उपमंडल हीरानगर की टीम ने खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के मुकाबले पहले बसोहली, बिलावर, बनी और हीरानगर उपमंडलों में आयोजित किए गए जिसके बाद विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल और फाइनल मैच कठुआ में खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर सीपीओ रणजीत ठाकुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी, डीआईओ राजिंदर डिगरा सहित जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story