जम्मू के आरएस पुरा में मृत पाया गया एक व्यक्ति

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 19 नवंबर (हि.स.)। गुरुवार जम्मू जिले के आरएस पुरा इलाके में एक बस स्टैंड पर बेहोश पाए जाने के बाद एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को दरमियानी रात को बस स्टैंड पर बेहोश पाया गया था। उसे जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मोहन लाल (70) के रूप में हुई है जो जम्मू के आरएस पुरा निवासी था। फिलहाल, उसके शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780025 Articles

Share this story