रामबन में बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now

रामबन, 06 अगस्त (हि.स.)। गुरुवार को रामबन जिले के रामसू इलाके में बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रामसू में हुई जहाँ शॉर्ट सर्किट की आशंका के कारण चार लोगों को बिजली का झटका लगा। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत उप-जिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया जहाँ उनमें से एक की मौत हो गई जबकि बाकी तीन का इलाज चल रहा है जिनकी पहचान यासिर अहमद पुत्र फारूक अहमद, इश्फाक अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद और मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है

ये सभी रामबन जिले के सरबागनी के रहने वाले हैं।

इस बीच मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस ने घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story