रियासी में सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 11 सितंबर ( हि.स.)। शुक्रवार को रियासी जिले के चसाना इलाके के फुलकोट बगोदास में पत्थर ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क से नीचे पलटने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पीएमजीएसवाई सड़क के काम में इस्तेमाल हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, चसाना, रियासी के फुलकोट बगोदास में सड़क से पलट कर लगभग 140-150 फीट नीचे जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर की मौत हो गई जिसकी पहचान जावेद अहमद (32) के रूप में हुई है। वह अली मोहम्मद का बेटा था और मंजीकोट, चसाना, महोर का रहने वाला था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story