भद्रवाह में ई-ऑटो के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now


भद्रवाह, 28 सितंबर (हि.स.)। सोमवार को भदरवाह के किला मोहल्ला इलाके में एक ई-ऑटो के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ई-ऑटो का ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि हादसे में ई-ऑटो ड्राइवर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए एसडीएच भद्रवाह ले जाया गया जहाँ अस्पताल पहुँचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान भद्रवाह के मथोला निवासी हंस राज के बेटे दविंदर कुमार (60) के रूप में हुई है। इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story