सवजियान-गुलमर्ग सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान चट्टान खिसकने से एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। सोमवार को जिले में सवजियान-गुलमर्ग सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान चट्टान खिसकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार सवजियान से गुलमर्ग की ओर जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर एक बड़ी चट्टान गिर गई जिससे जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) के एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763328 Articles

Share this story