सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, चार अन्य घायल

WhatsApp Channel Join Now

अनंतनाग, 11 अगस्त (हि.स.)। मंगलवार को अचबल में पत्थर की खदान के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि नरपोरा त्राल निवासी मोहम्मद मकबूल के पुत्र मुज़म्मिल अहमद गनी द्वारा चलाई जा रही इग्निस कार (पंजीकरण संख्या जेके01ऐबी-5445) की टक्कर हरहामा, संगम निवासी शब्बीर अहमद के पुत्र रईस अहमद द्वारा चलाई जा रही मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या जेके03एफ-9746) से हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार रईस अहमद और पीछे बैठे आकाश रसूल भट (पंजीकरण संख्या गुलाम रसूल के पुत्र संगम हरहामा निवासी) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एसडीएच अचबल अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बाइक सवार रईस अहमद को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को विशेष उपचार के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story