राजबाग में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
राजबाग में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार


कठुआ, 18 अक्टूबर (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने राजबाग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 5 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार राजबाग पुलिस की टीम गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पैदल जा रहे संजय दत्त निवासी छबे चक सलालपुर तहसील मढ़हीन जिला कठुआ को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से करीब 5 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ राजबाग थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22 के तहत एफआईआर नंबर 231ध्2026 दर्ज की है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से नशे के अवैध कारोबार संबंधी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 या 9858034100 पर देने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763160 Articles

Share this story