मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई मंत्रियों ने ठाकुर रणजीत सिंह को दी श्रद्धांजलि
कठुआ, 17 नवंबर (हि.स.)। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव जसरोटिया के पिता ठाकुर रणजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता उनके कठुआ स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने दिवंगत ठाकुर रणजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चाैधरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर वानी, वित्त मंत्री जावेद अहमद डार तथा विधायक तनवीर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विधायक राजीव जसरोटिया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित उपस्थित नेताओं ने ठाकुर रणजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

