पलांवाला सेक्टर के गड़ी मोहल्ला में खुदाई के दौरान पुराना मोर्टार शेल मिला

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 02 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के पलांवाला सेक्टर के गड़ी मोहल्ला गांव में सोमवार को एक घर में खुदाई के दौरान पुराना मोर्टार शेल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक खुदाई के दौरान स्थानीय लोगों की नजर मोर्टार शेल पर पड़ी जिसके बाद तुरंत पुलिस पोस्ट पलांवाला को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते को भी मामले की जानकारी दी गई। मोर्टार शेल मिलने के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किए जाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771037 Articles

Share this story