जम्मू में वृद्ध आश्रम की मानसिक स्वास्थ्य पर नई पहल

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 मई (हि.स.)।

जम्मू के अम्फल्ला स्थित वृद्ध आश्रम ने बुजुर्गों की मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए “सार्थक मानसिक स्वास्थ्य पहल” के तहत विशेष परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम हेल्पएज इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें बुजुर्गों को संरचित परामर्श और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सत्र का संचालन इंदरजीत मान ने किया जबकि हेल्पएज इंडिया के जम्मू-कश्मीर एम्बेसडर डॉ. परवीन योगराज ने निवासियों का चिकित्सीय मूल्यांकन किया।

पहले किए गए आकलन में 36 में से 7 बुजुर्गों में संज्ञानात्मक कमजोरी के लक्षण पाए गए थे जिनमें से अनुवर्ती मूल्यांकन में 6 की मानसिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। हालांकि एक बुजुर्ग की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सरकारी मनोरोग अस्पताल जम्मू में रेफर किया गया है। यह पहल बुजुर्गों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा वैज्ञानिक एवं संवेदनशील देखभाल प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story