एफएए परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का प्रदर्शन।

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 26 नवंबर (हि.स.)।

जेकेएसएसबी की फाइनेंस अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में कथित धांधली को लेकर आज एनएसयूआई ने जम्मू विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थियों और सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बावजूद जेकेएसएसबी के चेयरमैन परीक्षा में किसी तरह का घोटाला नहीं होने की बात कह रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन इस तरह के बयान देकर खुद को क्लीन चिट देने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने इसे शर्मनाक बताते हुए भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story