नॉट मी बट यू के संकल्प के साथ जीडीसी बसोहली में मनाया एनएसएस स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now


नॉट मी बट यू के संकल्प के साथ जीडीसी बसोहली में मनाया एनएसएस स्थापना दिवस


बसोहली, 24 सितंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा की देखरेख में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य एनएसएस की स्थापना को स्मरण करने के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने एनएसएस के उद्देश्यों और सामाजिक क्षेत्र में इसकी भूमिका पर संक्षिप्त परिचय दिया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल और स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक गतिविधियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेवकों से एनएसएस के आदर्श वाक्य “नॉट मी बट यू” की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र के कल्याण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन कामना शर्मा ने किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्वयंसेवकों ने सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता अभियानों, स्वच्छता अभियान तथा सामुदायिक विकास की अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. शुभ कुमार, डॉ. वरिंदर सिंह, रोशन लाल शर्मा, डॉ. नेहा बंद्राल, प्रो. विशाल शर्मा सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story