कुख्यात अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कुख्यात अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार


कुख्यात अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार


कठुआ, 09 अगस्त (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात व आदतन अपराधी को पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जम्मू की केंद्रीय जेल कोट भलवाल में निरुद्ध कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी दविंद्र कुमार निवासी डल्लन तहसील नगरी जिला कठुआ के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट कठुआ के आदेश पर पीएसए के तहत निरोधात्मक वारंट जारी किया गया था। 8 अगस्त को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर धारा 8(1)(ए) जम्मू-कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट 1978 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। बताया गया है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story