जम्मू तवी से चलने वाली चार ट्रेनों के नंबर जनवरी 2027 से बदलेंगे

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 03 नवंबर (हि.स.)।

उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और परिचालन संबंधी जरूरतों को देखते हुए जम्मू तवी से चलने वाली कुछ ट्रेनों के नंबरों में बदलाव करने का फैसला लिया है। रेलवे के मुताबिक, जम्मू तवी से कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को सुपरफास्ट एक्सप्रेस की श्रेणी में अपग्रेड किया जाएगा। ट्रेन नंबर 14670 जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 5 जनवरी 2027 से नए नंबर 12470 के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 14669 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस 6 जनवरी 2027 से नए नंबर 12469 के साथ चलेगी। इसके अलावा जम्मू तवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 12208 से बदलकर 14696 किया जाएगा, जो 10 जनवरी 2027 से लागू होगा। वापसी में काठगोदाम-जम्मू तवी गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 12207 से बदलकर 14695 होगा, जो 12 जनवरी 2027 से प्रभावी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग और यात्रा से पहले नए ट्रेन नंबर जरूर जांच लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story