नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने जम्मू में रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया
जम्मू,, 01 जून (हि.स.)।
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू द्वारा आज मंडल के सभी स्टेशनों पर वरीय परिचालन प्रबंधक जम्मू के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ जम्मू में भी कंट्रोल ऑफिस ( न्यू स्टेशन बिल्डिंग) के बाहर इकट्ठे हुए सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जिसकी अगुवाई शाखा अध्यक्ष कॉम हरपाल सिंह ने की। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष कॉम हरपाल सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा बिना किसी तैयारी और ठोस प्रपोजल बनाये हुए पठानकोट - जोगिंदर सेक्शन में गाड़ियों का संचालन का निर्णय धक्केशाही और मजदूर विरोधी नीतियां है इसे मेंस यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी।
मुख्य अतिथि के रूप में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए मंडल मंत्री कॉम शिवदत्त शर्मा ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि रेल प्रशासन की धकेशाही बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्राड गेज और नैरो गेज दोनों के एसडब्ल्यूआर भिन्न है। उन्होंने कहा कि रेल पहले स्टाफ की कमी पूरा करें और गाड़ियों का संचालन पठानकोट से करें। कॉम शिवदत्त ने कहा कि जब से जम्मू मंडल(2025) बना है तब से लेकर आज तक बड़े पैमाने पर कोई भी नई नियुक्ति नहीं हुई, जितना पहले स्टाफ था उतना ही स्टाफ से लगातार जम्मू मंडल चल रहा है एक -एक कर्मचारी पर दस -दस कर्मचारी का काम का दबाव है जिससे कर्मचारी परेशान हैं लेकिन रेल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, फिर उसके बाद रेल प्रशासन बिना कोई ठोस प्रपोजल बनाये हुए “कांगड़ा वैली” में ट्रेन चलाने को लेकर जल्दबाजी कर रही है। हमें ट्रेन चलने से कोई दिक़्क़त नहीं है लेकिन हमारी जो माँगे है उसपर कारवाई हो। मीटिंग के दौरान ही रेल प्रशासन के तरफ से बातचीत के लिए बुलावा आया उसके बाद रेल प्रशासन और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ लंबी चली मीटिंग के बाद रेल प्रशासन ने यूनियन के सभी मांगो को मान लिया उसके बाद उसी समय प्रदर्शन को खत्म करने निर्णय लिया और भविष्य में ऐसे ही अपनी एकता को बनाए रखने को कहा गया।
इस दौरान शाखा सचिव कॉम राजेश शर्मा, लखबीर सिंह, सुरेश महाजन, रामपाल शर्मा,सत्यार्थ गुप्ता, सतिंदर सिंह, अब्दुल रशीद, अमित केरनी, बृजमोहन, महादेव मीना, जे पी सिंह, प्रकाश चन्द्र, भी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

