उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में छह टिकट चेकिंग कर्मचारी सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 29 अक्टूबर (हि.स.)।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में वाणिज्य विभाग के छह टिकट चेकिंग कर्मचारियों को उनके बेहतरीन काम, ईमानदारी और यात्री सेवा के लिए सम्मानित किया गया। जम्मू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने सभी छह कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन कर्मचारियों ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ जांच अभियान चलाकर रेलवे की आमदनी बढ़ाने, डिजिटल जुर्माना वसूलने और यात्रियों की मदद करने में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं की सहायता करने तथा यात्रियों का खोया हुआ सामान सुरक्षित लौटाने जैसे कामों के लिए भी उनकी सराहना की गई।

इस मौके पर उचित सिंघल ने कहा कि टिकट चेकिंग स्टाफ रेलवे का चेहरा होता है और उनका व्यवहार यात्रियों के बीच रेलवे की अच्छी छवि बनाता है। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों की मदद करना और बेहतर सेवा देना रेलवे की प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story