रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी सुविधा, जम्मू मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 जारी, अब घर बैठे जमा होगा प्रमाण पत्र

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 17 नवंबर (हि.स.)।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 नवंबर से शुरू हुआ है और 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। इसके तहत जम्मू मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

रेलवे के मुताबिक 17 नवंबर तक करीब 35 सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिजनों ने इन शिविरों में भाग लेकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाया है। शिविरों में पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक सिस्टम और जीवन प्रमाण ऐप के जरिए घर बैठे प्रमाण पत्र जमा करने की जानकारी दी जा रही है। कई बुजुर्ग पेंशनभोगियों के प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार किए गए।

यह अभियान वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के मार्गदर्शन और सहायक कार्मिक अधिकारी सुनील कुमार बडोनी की अध्यक्षता में चलाया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि इस सुविधा से पेंशनभोगियों को बैंकों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story