कोहरे के चलते जम्मू तवी-काठगोदाम की दो साप्ताहिक ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द
जम्मू,, 17 नवंबर (हि.स.)।
उत्तर रेलवे ने आगामी सर्दियों में कोहरे के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू तवी और काठगोदाम के बीच चलने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे के मुताबिक, काठगोदाम से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन नंबर 14695 हर मंगलवार को चलती है, जो 12 जनवरी से 2 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी। वहीं जम्मू तवी से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन नंबर 14696 हर रविवार को चलती है, जिसे 10 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक रद्द किया गया है। रेलवे ने बताया कि ये ट्रेनें पहले 12207 और 12208 नंबर से चलती थीं, जिनके नंबर वर्ष 2027 से बदलकर 14695 और 14696 किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139, एनटीईएस ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

