उत्तरी सेना कमांडर ने किश्तवाड़ का दौरा किया, निरंतर परिचालन गति बनाए रखने का किया आह्वान

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 18 नवंबर (हि.स.)। सेना के नॉर्दर्न कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले का दौरा किया। उन्होंने सभी जवानों और अधिकारियों से कहा कि वे इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अपने ऑपरेशन की गति को बरकरार रखें और अन्य एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें।

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब करीब एक हफ्ते पहले जिले के दूरदराज और ऊंचाई वाले दच्छन इलाके में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स की हत्या कर दी गई थी। बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के गोलियों से छलनी शव गुरुवार सुबह मिले। वे एक दिन पहले ही जंगल के उस दूरदराज इलाके में लापता हो गए थे।

उधमपुर स्थित नॉर्दर्न कमांड ने 'एक्स पर एक पोस्ट में बताया, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किश्तवाड़ सेक्टर का दौरा किया। उन्होंने वहां की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, ऑपरेशन की तैयारियों और सुरक्षा ग्रिड का जायजा लिया। सेना ने बताया कि जीओसी-इन-सी ने मौके पर मौजूद कमांडरों और जवानों से बातचीत की।

उन्होंने कठिन इलाकों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद उनके बेहतरीन पेशेवर रवैये, लगातार प्रयासों और दृढ़ता के साथ ऑपरेशन चलाने के लिए उनकी तारीफ की।

पोस्ट में कहा गया है सेना कमांडर ने सभी जवानों और अधिकारियों से कहा कि वे ऑपरेशन की गति बनाए रखें और अन्य सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल रखें, ताकि इलाके में स्थायी शांति और स्थिरता बनी रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story