जम्मू-कश्मीर के किसी भी मंत्री से नहीं लिया गया इस्तीफा: डिप्टी सीएम

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 11 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर चल रही खबरों पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर के किसी भी मंत्री से कोई इस्तीफा नहीं लिया गया है। साथ ही उन्होंने ऐसी खबरें प्रसारित करने वाले समाचार चैनलों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ चैनल बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी के कहने पर इस तरह की खबरें चला देते हैं जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

सुरिंदर चौधरी ने लोगों से अपील की कि फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाने वाले चैनलों का बहिष्कार किया जाए। उन्होंने कहा कि समाचार प्रसारित करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करना जरूरी है।

उन्होंने मंत्रियों के इस्तीफे से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की अपुष्ट सूचनाएं फैलाना उचित नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story