जम्मू-कश्मीर में टीईटी का तत्काल कार्यान्वयन नहीं: शिक्षा मंत्री

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 25 फ़रवरी (हि.स.)।

शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने बुधवार को कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दिशानिर्देश लागू करने वाला जम्मू-कश्मीर देश का अंतिम क्षेत्र होगा। यह घोषणा स्कूल शिक्षा विभाग (एसईडी) द्वारा औपचारिक आदेश जारी किए जाने के एक दिन बाद की गई।

सूत्रों के अनुसार इटू ने कहा, “हम टीईटी के आदेशों को तत्काल लागू नहीं कर रहे हैं। टीईटी परीक्षा आयोजित करने वाला जम्मू-कश्मीर देश का अंतिम क्षेत्र होगा।” उन्होंने कहा कि कई शिक्षकों ने छात्रों को शिक्षित करने में दशकों की सेवा समर्पित की है और उनकी चिंताओं पर विचार किया जाएगा। इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए जम्मू-कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड को नोडल एजेंसी नामित किया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story