एनएमसी ने जीएमसी जम्मू के लिए 50 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों को दी मंज़ूरी
Jul 13, 2026, 14:06 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 13 जुलाई (हि.स.)। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन से एमबीबीएस में हर साल दाखिले की क्षमता 50 सीटें बढ़ाने की मंज़ूरी मिल गई है। इससे 2026-27 एकेडमिक सेशन से कुल क्षमता 200 से बढ़कर 250 हो जाएगी।
एनएमसी के तहत मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड से जारी लेटर ऑफ़ परमिशन में जम्मू यूनिवर्सिटी के तहत यह बढ़ोतरी मंज़ूर की गई है। यह मंज़ूरी नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट 2019 और अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन स्टैंडर्ड्स रेगुलेशंस, 2023 के अनुसार कॉलेज की एप्लीकेशन की जांच के बाद दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

