जम्मू के मुठ्ठी स्थित ड्रीम सिटी के पास तेज रफ्तार मेटाडोर पलटी, 9 लोग घायल
Jul 29, 2026, 15:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 29 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू के ड्रीम सिटी मुठ्ठी के पास तेज रफ्तार मेटाडोर पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान विक्रम, सुबी निवासी पटोली ब्राह्मणा, रजनी, रिंकू, इश्लाक हुसैन, इरफान, अवंतिका, साहिल सिंह और रिया शर्मा निवासी पुरखू कैंप के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

