मांगों को लेकर कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में दिया धरना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 10 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू के गांधी नगर अस्पताल में नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अस्पताल परिसर में धरना दिया और सरकार से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story