बनिहाल के पास भीषण भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद

WhatsApp Channel Join Now

बनिहाल, 08 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बंद कर दिया गया है क्योंकि मध्यरात्रि के दौरान बनिहाल के शालगाड़ी के पास भीषण भूस्खलन हुआ जिससे यातायात बाधित हो गया।

यातायात अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में लगातार भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद राजमार्ग के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया है और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

इस बीच खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए रामबन जिला प्रशासन ने बुधवार को रामबन जिले के सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story