नवनियुक्त वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा का नई बस्ती बाजार यूनियन ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 09 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू कैंटोनमेंट बोर्ड के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा का आज नई बस्ती बाजार यूनियन की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूनियन प्रधान नवीन गुप्ता, रामपुरा के भाजपा नेता अजीत चौधरी सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नई बस्ती बाजार यूनियन के प्रतिनिधियों ने ऋषि दत्त शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनकी नियुक्ति के लिए केंद्र की भाजपा सरकार तथा प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऋषि दत्त शर्मा के नेतृत्व और सक्रिय भूमिका से कैंटोनमेंट क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि कैंटोनमेंट क्षेत्र में सड़क, सफाई, नालियों, बाजार व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त वाइस चेयरमैन क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ऋषि दत्त शर्मा ने स्वागत के लिए यूनियन के सदस्यों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story