खौड़ के सजवाल गांव में सड़क किनारे मिला नवजात का शव
Sep 27, 2026, 15:51 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 27 सितंबर (हि.स.)।
खौड़ के सजवाल गांव में सड़क किनारे एक लिफाफे में नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात का शव सड़क किनारे किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

