लोक जनशक्ति पार्टी में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन
Mar 3, 2026, 19:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 03 मार्च (हि.स.)।
लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचार धारा से प्रभावित होकर लोग लगातार जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी।
नई जॉइनिंग के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

