युवा भगत सभा आरएस पुरा की नई समिति गठित, देव राज भगत बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
युवा भगत सभा आरएस पुरा की नई समिति गठित, देव राज भगत बने अध्यक्ष


जम्मू, 22 जून (हि.स.)। युवा भगत सभा उप-जिला आर.एस. पुरा की एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता गांधी नगर में वरिष्ठ समाजसेवी डी.के. भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की नई समिति की घोषणा की गई जिसका उद्देश्य बालाधारी समाज के हितों की रक्षा करना और समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। बैठक में देव राज भगत को अध्यक्ष, संतोष भगत को कार्यकारी अध्यक्ष, दिनेश कुमार भगत को उपाध्यक्ष, रोमी भगत को महासचिव, इंदर भगत को सचिव तथा नरेंद्र भगत को राज्य सचिव नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बालाधारी समाज कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और इनके समाधान के लिए संगठित एवं सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित समिति समाज के हितों की रक्षा और लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि युवा मंडल और महिला शक्ति के सदस्य समाज कल्याण से जुड़े किसी भी मुद्दे, सुझाव या शिकायत के लिए समिति से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करने का भी भरोसा दिलाया। नव निर्वाचित सदस्यों ने उन पर जताए गए विश्वास के लिए समाज का आभार व्यक्त करते हुए पारदर्शिता, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story