मादक पदार्थ तस्कर के कब्जे से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन वापिस ली

WhatsApp Channel Join Now

कुलगाम, 07 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जारी कार्रवाई में कुलगाम पुलिस ने राजस्व अधिकारियों के समन्वय से आज दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के देवसर क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर के कब्जे से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन वापिस ली।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई 5 कनाल और 12 मरला जमीन जो खसरा संख्या 697 मिन के अंतर्गत मालवान गांव में स्थित है पर मालवान निवासी गुल मोहम्मद पद्दार के पुत्र शहजाद अहमद पद्दार का अवैध कब्जा था। पद्दार देवसर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत एफआईआर संख्या 40/2020 में दर्ज है। बागों सहित इस जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ रुपये है। मादक पदार्थों के तस्करों के अवैध नेटवर्क और वित्तीय ढांचे को नष्ट करने के निरंतर प्रयासों के तहत कुलगाम पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली चौधरी ने दोहराया कि नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नशीले पदार्थों के व्यापार से जुड़ी सभी अवैध संपत्तियों, अतिक्रमणों और अपराध से प्राप्त धन पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story