बिलावर में एनडीपीएस आरोपी की 40 लाख की संपत्ति कुर्क

WhatsApp Channel Join Now
बिलावर में एनडीपीएस आरोपी की 40 लाख की संपत्ति कुर्क


कठुआ/बिलावर, 26 मई (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलावर क्षेत्र में एक एनडीपीएस आरोपी की करीब 40 लाख मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क किया है।

जानकारी के अनुसार यह संपत्ति दर्शन सिंह उर्फ दीपु निवासी गलक तहसील रामकोट की है जिसे पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि उक्त मकान नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से बनाया गया था। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देश पर की गई। मौके पर राजस्व विभाग की मौजूदगी में पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति को अटैच किया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story