जीजीएम साइंस कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों के लिए सराहना

WhatsApp Channel Join Now
जीजीएम साइंस कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों के लिए सराहना


जम्मू, 24 मार्च (हि.स.)। जीजीएम साइंस कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) और ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (एआईटीएससी) में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोमेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखा है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में रक्षा सेवाओं में शामिल होकर देश सेवा के लिए प्रेरित भी किया।

इस अवसर पर एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. देविंदर कुमार शर्मा ने प्राचार्य को कैडेट्स की उपलब्धियों और आरडीसी और एआईटीएससी के दौरान विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कैडेट्स ने ड्रिल, फायरिंग और अन्य सैन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story