मुख्यमंत्री और नाराज विधायकों के बीच अहम बैठक शुरू

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 06 नवंबर (हि.स.)।

हाल ही में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार से नाराज विधायकों और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच बैठक नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के गुपकार स्थित आवास पर शुरू हुई है।

सूत्रों ने बताया कि विधायक सुबह ही बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं। यह बैठक नाराज विधायकों को मनाने और पार्टी के भीतर मतभेदों को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिए बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इन नाराज विधायकों को तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है जो मंत्रिमंडल फेरबदल के मुद्दे पर उनका साथ दे रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार थानामंडी के विधायक मुजफ्फर खान इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। ये विधायक हाल ही में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार में खुद को नजरअंदाज किए जाने से नाराज हैं और उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपनी शिकायतों के समाधान की मांग की है।

इस बैठक का नतीजा यह तय कर सकता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर असंतुष्ट गुट का अगला कदम क्या होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773206 Articles

Share this story