नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार स्थिर है और अपना पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी- तनवीर सादिक

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 02 जून (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार स्थिर है और अपना पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक अस्थिरता के दावों को सपना बताकर खारिज कर दिया।

ज़ादिबल से विधायक ने कहा कि व्यापक राजनीतिक एकता के संबंध में कोई भी निर्णय मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में कल होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा।

सादिक ने कहा कि गुपकार समूह एकजुट है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कभी भी सरकार नहीं छोड़ी, अन्य लोगों ने ऐसा किया। हम कल इस पर चर्चा करेंगे।

भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जब पार्टी परिवारों को राजनीतिक चर्चा में घसीटती है तो वह गिर जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रम पैदा करने की आदी हैं। जनता ने हमें पांच साल का जनादेश दिया है और नेशनल कॉन्फ्रेंस एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है। कोई भी नेशनल कॉन्फ्रेंस नहीं छोड़ रहा है। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

जम्मू में चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई का जिक्र करते हुए सादिक ने चिंता व्यक्त की और आरोप लगाया कि केवल मुस्लिम संपत्तियों को ही निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है। इस पर कल की बैठक में चर्चा होगी। हमारा एजेंडा जन कल्याण है और जो भी निर्णय लिया जाएगा वह उनके हित में होगा। कश्मीर की सांस्कृतिक झलकियाँ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा उमर अब्दुल्ला और अन्य विपक्षी नेताओं से संपर्क साधने की खबरों पर सादिक ने कहा कि आगामी बैठक में इस मामले पर भी चर्चा होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story