नवरात्रों से पहले बाजारों में बढ़ी खरीदारी की रौनक

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 17 मार्च (हि.स.)।

नवरात्रों के आगमन के साथ ही बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं और ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग पूजा सामग्री, माता की चुनरी, नारियल, फल, फूल और सजावट का सामान खरीद रहे हैं। इसके अलावा व्रत के खाद्य पदार्थों जैसे साबूदाना, कुट्टू का आटा और सिंघाड़े के आटे की मांग भी बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार इस बार नवरात्रों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है, जिससे व्यापार में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रशासन ने भी बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुचारु रूप से खरीदारी कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story