जिलेभर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीसी ने दिलाई एकता की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
जिलेभर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीसी ने दिलाई एकता की शपथ


कठुआ, 31 अक्टूबर (हि.स.)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन कठुआ की ओर से जिला मुख्यालय, उपमंडल मुख्यालयों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता शपथ समारोह आयोजित किए गए।

जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय परिसर में उपायुक्त राजेश शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इसी प्रकार जिले के सभी उपमंडल मुख्यालयों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी शपथ समारोह आयोजित किए गए।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण और देश के राजनीतिक एकीकरण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story