राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 29 जून (हि.स.)।

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर स्वास्थ्य और प्रशासन में सटीक आंकड़ों (डेटा) के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विश्वसनीय और सटीक डेटा किसी भी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, नीति निर्माण और बेहतर निर्णय लेने की आधारशिला होता है।

इस अवसर पर अधिकारियों और प्रतिभागियों को डेटा संग्रह की प्रक्रिया, उसके सही उपयोग तथा शासन-प्रशासन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सांख्यिकी के माध्यम से विकास योजनाओं की निगरानी, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी बनाने में डेटा के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक समय में डेटा आधारित निर्णय प्रणाली सुशासन की पहचान बन चुकी है और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सांख्यिकी का महत्व लगातार बढ़ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story