राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने किया धरना-प्रदर्शन
Aug 19, 2026, 17:00 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 19 अगस्त (हि.स.)।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर सरकार व संबंधित प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
महासंघ के सदस्यों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने और कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं एवं अधिकार सुनिश्चित करने की अपील की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

