13 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस-1.89 लाख बच्चों को दवा देने का लक्ष्य, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
13 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस-1.89 लाख बच्चों को दवा देने का लक्ष्य, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा


कठुआ, 07 अप्रैल (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। यह बैठक डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित हुई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कवर करेगा। कृमि संक्रमण से बच्चों में एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याएं होती हैं, जिन्हें रोकने के लिए एल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि 13 अप्रैल 2026 को एनडीडी मनाया जाएगा, जबकि 18 अप्रैल को एमओपी-यूपी डे रखा गया है। इस दौरान स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से करीब 1,89,689 बच्चों को दवा दी जाएगी। डीसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आईसीडीएस विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों को स्वच्छता व पोषण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। नोडल अधिकारी डॉ. रुपाली ने कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और स्कूलों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता और कृमि मुक्ति के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। गौरतलब है कि यह अभियान ‘कृमि मुक्त भारत’ के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों में कृमि संक्रमण को समाप्त करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story